मैक्सिको में मानव अवशेषों के 45 बैग मिले

पिछले सप्ताह हुए थे सात युवा लापता

मैक्सिको में मानव अवशेषों के 45 बैग मिले
पश्चिमी मेक्सिकन प्रांत जलिस्को में पिछले सप्ताह लापता हुए सात युवा कर्मियों की तलाश के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मानव शरीर के अंगों के साथ कम से कम 45 बैग बरामद किए गए हैं।

मैक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिकन प्रांत जलिस्को में पिछले सप्ताह लापता हुए सात युवा कर्मियों की तलाश के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मानव शरीर के अंगों के साथ कम से कम 45 बैग बरामद किए गए हैं। मेक्सिको अधिकारियों को मानव अवशेषों से भरे सभी 45 बैग ग्वाडलजारा शहर के बाहरी इलाके के पास एक घाटी मिले हैं।

राज्य अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''मानव अवशेषों के साथ बैग निकाले गए हैं जो पुरुष और महिला दोनों हैं।" स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी कॉल सेंटर के सात युवा कर्मियों की तलाश कर रहे थे, जो पिछले सप्ताह लापता बताए गए थे। तलाश अभियान के दौरान उन्हें मानव अवशेषों से भरे बैग मिले हैं। दुर्गम इलाका होने और खराब रोशनी के कारण यह तलाश अभियान कई दिनों तक चलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी और नागरिक सुरक्षा, पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और हेलीकॉप्टर चालक दल के सदस्य इन अवशेषों को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। अभियोजक कार्यालय ने कहा कि पहला बैग मंगलवार को बरामद हुआ लेकिन दुर्गम इलाका होने और रोशनी की कमी के कारण जांच बुधवार को फिर से शुरू हुई और तब तक चलेगी जबतक कि सभी अवशेषों का पता नहीं चल जाता।

रिपोर्ट के अनुसार यह तलाश अभियान मंगलवार को एक बड़े औद्योगिक केंद्र ग्वाडलजारा के एक उपनगर, जपोपन की नगर पालिका में की गई थी। अधिकारियों ने लगभग दो महिलाओं (30 वर्ष) और पांच पुरुषों की तलाश शुरू की थी, जो 20 मई से लापता बताए जा रहे थे। सभी के लापता होने की रिपोर्ट अलग-अलग दिनों में अलग-अलग की गई थी, लेकिन जांचकर्ताओं ने पाया कि वे सभी एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे। अधिकारियों ने कहा कि वह शवों की संख्या, पहचान और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने का काम कर रहे हैं।

Read More बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक

अधिकारियों ने कहा हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मानव अवशेष वाले बैग घाटी में कैसे पहुंचे। मेक्सिको में गायब होने के मामले अपेक्षाकृत सामान्य हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वहां एक लाख से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें से कई लोग संगठित अपराध के शिकार हुए हैं लेकिन अपराधियों को शायद ही कभी सजा मिलती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2007 के बाद से कई लोग गायब हो चुके हैं, जब तत्कालीन राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरोन ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी।

Read More हर व्यक्ति देश का हिस्सा : उसे अपनी राह चुनने का अधिकार, राहुल गांधी बोले- सत्य की खोज रखती है मायने

 लापता लोगों के रिश्तेदारों का आरोप है कि मैक्सिको सरकार उनके अपनों की खोजने की पर्याप्त कोशिश नहीं कर रही है और उनके लापता प्रियजनों के प्रति अधिकारियों को उदासीन रवैया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे ''बहुत बड़ी मानवीय त्रासदी" करार दिया है।

Read More ट्रंप का बड़ा ऐलान! इस साल उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से फिर मुलाकात करेंगे, परमाणु हथियारों पर भी किया बड़ा दावा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम