अमेरिका से अप्रवासियों की वापसी नियमों के अनुसार : गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ होगी कार्रवाई, जयशंकर ने विपक्ष के सवालों पर दिया स्पष्टीकरण 

अमेरिका से 104 लोगों की वापसी की जानकारी सरकार को थी

अमेरिका से अप्रवासियों की वापसी नियमों के अनुसार : गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ होगी कार्रवाई, जयशंकर ने विपक्ष के सवालों पर दिया स्पष्टीकरण 

सभापति कक्ष में विपक्ष के साथ बैठक में सहमति बनी कि विदेश मंत्री दो बजे बजे बयान देंगे और स्पष्टीकरण मांगा जा सकेगा।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की वापसी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बताते हुए कहा कि सरकार नागिरकों को गैर कानूनी तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। जयशंकर ने अमेरिका से भारत भेजे जा रहे भारतीय नागरिकों के मुद्दे पर सदन में एक वक्तत्व देने के बाद उस पर विपक्षी दलों के सवालों को स्पष्टीकरण दे रहे थे। उन्होंने बयान में कहा कि सरकार केवल वैध आवागमन के पक्ष में हैं और अवैध गतिविधियों को रोकने का प्रयास करती है। अमेरिका से जो भी वापसी हो रही हैं, उनकी जांच की गयी है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से वापसी की प्रक्रिया में अंतराष्ट्रीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। विदेश मंत्री ने वर्ष 2009 से लेकर 2024 तक अनधिकृत तरीके से गये नागरिकों की वापसी के आंकडों का हवाला देते हुए कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं  है और इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित नियम और प्रक्रियायें अपनायी जाती हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों और अमेरिका से वापसी की प्रक्रिया लगातार रही है और प्रतिवर्ष होती है। सभी की वापसी निर्धारित मानक प्रक्रिया से होती है। इसके लिए नागरिक और सैन्य विमानों का प्रयोग होता है। सरकार ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का ख्याल रखा जाएगा और कानूनी प्रक्रिया पालन होगा।

जयशंकर ने वक्तव्य पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अमेरिका से 104 लोगों की वापसी की जानकारी सरकार को थी। सभी लोगों को दूतावास से मदद उपलब्ध करायी जाती है और जांच होती है और उनकी भारतीय नागरिकता प्रमाणित की जाती है। सरकार सभी मामलों में सहानुभूति का रवैया अपनाती है और आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में जानकारी दी गयी थी और सभी को दूतावास से मदद उपलब्ध दी गयी। उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटायें जा  रहे लोगों की संपत्ति के संबंध में सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि स्वदेश लौट रहे नागरिकों से उनके विदेश जाने की जानकारी मांगी जा रही है जिसमें एजेंट का नाम भी पूछा जा रहा है ताकि अवैध प्रवासन रोका जा सके। इससे पहले सदन की कार्यवाही इस मुद्दे पर शून्यकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित की गयी थी और सभापति कक्ष में विपक्ष के साथ बैठक में सहमति बनी कि विदेश मंत्री दो बजे बजे बयान देंगे और स्पष्टीकरण मांगा जा सकेगा। सभापति जगदीप धनखड़ ने विदेश मंत्री का वक्तव्य, स्पष्टीकरण को विस्तृत और पर्याप्त बताया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध