श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की तरफ बढ़ा दितवा तूफान : सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित

ट्रेनों के समय  में कुछ बदलाव की घोषणा की

श्रीलंका में तबाही के बाद भारत की तरफ बढ़ा दितवा तूफान : सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित

दितवा के कारण हुई भारी बारिश ने तमिलनाडु में हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

चेन्नई। श्रीलंका में तबाही करने के बाद चक्रवात दितवा भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश हुई। रामनाथपुरम और नागपट्टिनम जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात दितवा भारत के दक्षिणी तट पर पहुंचेगा। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रीलंका और उससे सटे दक्षिण.पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दित्वाह पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया और इसके 30 नवंबर की सुबह तक भारत के दक्षिणी तट पर पहुंचने की संभावना है। आंध्र प्रदेश तमिलनाडु और पुडुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य होंगे।

हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित
दितवा के कारण हुई भारी बारिश ने तमिलनाडु में हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने कहा है कि चक्रवात के कारण चेन्नई और तमिलनाडु के कुछ अन्य शहरों से आने-जाने वाली उनकी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा दितवा ने तमिलनाडु में रेल सेवाओं को भी प्रभावित किया है।  जिसके चलते ट्रेनों के समय  में कुछ बदलाव की घोषणा की है।

श्रीलंका में मरने वालों की संख्या 123 हुई
 कोलंबो। उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘दितवा’ के श्रीलंका से टकराने के बाद 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 130 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। इस तूफान  के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। इसने कई जिलों में विनाश का निशान छोड़ा है। डीएमसी ने पुष्टि की है कि देश भर में 3,73,430 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें 43,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और वर्तमान में 488 अस्थाई आश्रयों में रह रहे हैं। चक्रवात ‘दितवा’ तड़के श्रीलंका से निकल गया, लेकिन गंभीर मौसम अभी भी द्वीप को प्रभावित कर रहा है।  

 

Read More सच्चाई की प्रेरणा देती है गुरु तेग बहादुर की कुर्बानी : रेखा गुप्ता

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी