अजित पंवार ने लोगों से की अपील, चुनाव में करें समर्थन 

शरद पवार द्वारा बनाई पार्टी में विभाजन हो गया

अजित पंवार ने लोगों से की अपील, चुनाव में करें समर्थन 

शुरूआत में हुए लोकसभा चुनावों में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, जो पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं, उन्होंने बारामती संसदीय क्षेत्र से एक हाई-प्रोफाइल मुकाबले में जीत हासिल की। 

मुम्बई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती के लोगों से अपील की है कि वे आगामी राज्य चुनावों में उनका समर्थन करें, ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में साहब को खुश किया था, वे अपने चाचा शरद पवार का जिक्र कर रहे थे। एनसीपी नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बारामती के लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। इस साल की शुरूआत में हुए लोकसभा चुनावों में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, जो पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी हैं, उन्होंने बारामती संसदीय क्षेत्र से एक हाई-प्रोफाइल मुकाबले में जीत हासिल की। 

उन्होंने सुनेत्रा पवार को पारिवारिक क्षेत्र से हराया। पिछले साल जुलाई में अजित पवार और कई अन्य एनसीपी नेता राज्य में एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हो गए, जिससे शरद पवार द्वारा बनाई पार्टी में विभाजन हो गया।

भतीजे युगेंद्र से है मुकाबला
एनसीपी प्रमुख अजित पवार 20 नवंबर को पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है। 28 अक्टूबर को जब युगेंद्र पवार ने सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब शरद पवार (83) और सुले उनके साथ थे। 

साहब अपने तरीके से काम करेंगे, मैं अपने तरीके से 
उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में साहेब को खुश किया, अब विधानसभा चुनाव में मुझे वोट देकर खुश करें। साहब अपने तरीके से काम करेंगे, मैं अपने तरीके से हमारे तालुका के विकास के लिए काम करूंगा। दूसरे गांव के दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने बारामती के लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमों की अनदेखी की है। उन्होंने दावा किया कि मैंने कई नियमों को दरकिनार करके बारामती के लोगों को पानी दिया। 

Read More एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

हमारी तहसील के कई गांवों में पानी की समस्या गंभीर है, क्योंकि कई लोगों को अभी भी इसके लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हालांकि, मैंने बारामतीकरों को पानी दिया, जबकि यह नियमों के दायरे में नहीं था। साथ ही, अधिकारियों को भी ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया।

Read More जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू

जनता विस चुनाव में मुझे वोट दे : अजित
रविवार को उपमुख्यमंत्री बारामती तहसील के कई गांवों के दौरे पर थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की. सावल गांव में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि अगर सुप्रिया लोकसभा चुनाव हार जातीं, तो साहब (शरद पवार) इस उम्र में कैसा महसूस करते, यह सोचकर कि आपने उन्हें वोट दिया, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में मुझे वोट दें।

Read More अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर

 

Tags: election

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला