शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा हमला : अपमानजनक शब्दों का प्रयोग शाब्दिक हिंसा, कहा- वाणी ही खोल देती है पोल

यह पाप की श्रेणी में आता है

शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा हमला : अपमानजनक शब्दों का प्रयोग शाब्दिक हिंसा, कहा- वाणी ही खोल देती है पोल

अखिलेश यादव ने कहा कि जब व्यक्ति की जगह अहंकार बोलता है, तो संस्कार विकार में बदल जाते हैं और समाज में सम्मान कम होता है।

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहन ले कोई जैसे भी 'चोले', पर उसकी वाणी पोल खोले। अखिलेश के मुताबिक परम पूज्य शंकराचार्य के संबंध में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग शाब्दिक हिंसा है और यह पाप की श्रेणी में आता है।

अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि ऐसे बयान देने वाले के साथ-साथ सदन में मेज थपथपाकर समर्थन करने वाले भी नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा विधायक जनता के बीच जाएंगे, तो जवाब देना पड़ेगा। जनता सड़क पर उनका सदन लगा देगी। उन्होंने कानून का शासन और विधि का शासन शब्दों के प्रयोग पर भी तंज कसते हुए कहा कि क्या शब्द सुधारने के लिए फिर से सदन बुलाया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब व्यक्ति की जगह अहंकार बोलता है, तो संस्कार विकार में बदल जाते हैं और समाज में सम्मान कम होता है।

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली