राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में वार्षिक खेल महोत्सव ‘तरंग 2026’ का शुभारंभ, 14 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने 

किसी भी खेल में जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण उसमें भाग लेना 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में वार्षिक खेल महोत्सव ‘तरंग 2026’ का शुभारंभ, 14 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में वार्षिक खेल महोत्सव ‘स्पोर्ट्स तरंग 2026’ का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने किया। 14 से 23 फरवरी तक आयोजित इस आयोजन में 14 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। कुलपति ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक-मानसिक विकास, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘स्पोर्ट्स तरंग 2026’ का आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने किया। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी से 23 फरवरी तक संस्थान में किया जाएगा। 

कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी खेल में जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण उसमें भाग लेना है। खेलकूद युवाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कक्षाओं में विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान दिया जाता है, लेकिन खेल के मैदान में वे जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव सीखते हैं। खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं तथा मजबूत व्यक्तित्व की नींव रखते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान की खेल समिति के आयोजक डॉ. सजंय अग्रवाल एवं डॉ. विपिन्न तंवर ने जानकारी दी कि इस वर्ष कुल 14 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ