एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज

देश के हितों की अनदेखी की जा रही है

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले और जुमलेबाजी भरे शब्दों के अलावा कोई ठोस सुरक्षा-कवच या संरक्षण-योजना है भी या नहीं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा से साफ़ तौर पर पूछ रही है कि डील कभी एकतरफा नहीं होती। देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज क्या है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बातें कहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा यह बताए कि उसकी समझौता-गणित में शून्य (0) बड़ा है या अठारह (18)-और क्या भाजपा के हिसाब से 18 बराबर 0 हो जाता है।

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले और जुमलेबाजी भरे शब्दों के अलावा कोई ठोस सुरक्षा-कवच या संरक्षण-योजना है भी या नहीं। आज देश की जनता यह जानना चाहती है कि भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा हुआ गहरा राज क्या है। क्या यह पूरा मामला बनी वहाँ, पहुँची यहाँ जैसा कोई एकपक्षीय सौदा है, जिसमें देश के हितों की अनदेखी की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन कथित समझौतों से आखिर किसे लाभ हो रहा है और आम नागरिक, किसान, व्यापारी व उद्योग जगत को क्या मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां देशहित के बजाय प्रचार और दिखावे तक सीमित रह गई हैं।

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी