अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला : जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमला, कहा- पीडीए समाज को खुद लड़नी होगी अपने अधिकारों की लड़ाई

भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी 

अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला : जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमला, कहा- पीडीए समाज को खुद लड़नी होगी अपने अधिकारों की लड़ाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को भाजपा का ‘जुमला’ बताते हुए कहा कि केंद्र की अधिसूचना में जाति का कोई कॉलम नहीं है। उन्होंने इसे पीडीए समाज के खिलाफ साजिश बताया और आरोप लगाया कि भाजपा वचन से मुकर चुकी है। यादव ने पीडीए समाज से अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़ने का आह्वान किया।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केवल जुमला है। केंद्र सरकार द्वारा जारी जनगणना की अधिसूचना में जाति का कोई कॉलम ही नहीं है, ऐसे में गिनती किस बात की होगी। यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- भाजपा का सीधा फार्मूला है, गिनती होगी और न ही आनुपातिक आरक्षण व अधिकार देने के लिए कोई जनसांख्यिकीय आधार तैयार होगा। उन्होंने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश बताया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा पर भरोसा करने वाले लोग खुद को ठगा हुआ और अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनका दावा है कि जो भाजपा कार्यकर्ता और नेता अब तक जातिगत जनगणना कराने का दावा कर रहे थे, वे अब अपने समाज में जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग अब भाजपा के झंडे और प्रतीक हटाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज को अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब इस मुद्दे पर विरोध तेज होगा तो भाजपा इसे टाइपिंग मिस्टेक बताकर बचने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है और जनता उसके इरादों को समझ चुकी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर वचन से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वचन-विमुखी शब्द का अर्थ ही भाजपा बन चुका है।

 

Read More मतदाता सूची विवाद: पश्चिम बंगाल में SIR के लिए 9 मार्च को 200 न्यायाधीश संभालेंगे कार्यभार, मतदाता सूची की विसंगतियों से जुड़े मामलों का करेंगे निपटारा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता वाले सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण कर अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचा है।...
जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना
शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट
जुमे की नमाज श्रद्धा के साथ अदा : सड़कों तक उमड़ी भीड़, प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट 
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नवविवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान