धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड

राजा भैया के आयोजन से पहले बढ़ा राजनीतिक तनाव

धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम पर कथित विवादित बयानों को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उत्तर प्रदेश में उनका प्रवेश वर्जित होना चाहिए।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर कथित विवादित बयानों के मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। अखिलेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाओं को आहत किया है। अब उन्हें ब्रज और अवध में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने लिखा कि ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में किसी की राजनीतिक और धार्मिक सत्ता को चुनौती देने के लिए बाहर से किसी को बुलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि राजनेता अपने आपसी संघर्ष में भगवान को क्यों ला रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा कि अब कोई सच्चा रघुवंशी या यदुवंशी उनका स्वागत नहीं करेगा। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की धार्मिक धरती पर धर्मद्रोहियों का प्रवेश वर्जित है, ऐसा लिखकर यूपी-एमपी सीमा पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा देना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिन्होंने अभी तक धर्म नहीं छोड़ा है, वे अगली बार किसी संप्रदाय को बदनाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अगला निशाना कौन होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नेपाल सीमा बंद करने की बात भी कही और व्यंग्य किया कि वहां से आने-जाने में भी परेशानी होगी।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दो कथित विवादित बयानों के वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए कथित तौर पर टेढ़े होने संबंधी टिप्पणी की, जबकि दूसरे वीडियो में भगवान श्रीराम के पिता को लेकर टिप्पणी की गई है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में समझा गया है। अखिलेश यादव का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री की अगली कथा 17 से 20 नवंबर तक प्रतापगढ़ में प्रस्तावित है। इसका आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से कराया जाना है। ऐसे में अखिलेश की टिप्पणी से इस आयोजन को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर लगभग 40 स्थानों पर सरकारी जमीनें और हेरिटेज संपत्तियां औने-पौने...
राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में चमके महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, मनीषा और अजय सम्मानित
बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज