अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को किया सचेत : भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले उंगली पर ना लगवाएं स्याही, कहा - हो सकती है जेल

ये लोग फर्जी वोट डालने के जुर्म में आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को किया सचेत : भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले उंगली पर ना लगवाएं स्याही, कहा - हो सकती है जेल

भाजपा वाले झुग्गियों में घर-घर कह रहे हैं कि तीन हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। यह बहुत बड़ी साजिश है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को सचेत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहकावे में आकर पैसे के बदले अपनी उंगली पर काली स्यही न लगवाएं वरना जेल हो सकती है। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के झुग्गीवासियों को सचेत किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले अपनी उंगली पर काली स्याही न लगवाएं। वरना आपको जेल हो सकती है। भाजपा वाले झुग्गियों में घर-घर कह रहे हैं कि तीन हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। यह बहुत बड़ी साजिश है। अगर आपने अपने बूथ पर गए बिना उंगली पर स्याही लगवा ली, तो ये लोग फर्जी वोट डालने के जुर्म में आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे पास कई झुग्गी के लोगों के फोन आ रहे हैं। इनकी पार्टी वाले घर-घर जाकर कह रहे हैं कि 3 हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। वे लोग से कह रहे हैं कि आप लोग घर पर वोट डाल देना और बदले में उंगली पर स्याही लगवा लेना। यह सुनकर मैं चौंक गया, क्योंकि यह आपको फंसाने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश है। आप नेता ने कहा कि जो लोग आज आपको पैसे दे रहे हैं। वही लोग कल आपको गिरफ्तार करवाएंगे। यह सब बहुत बड़ा फ्रॉड है और 420 के केस में जेल जाओगे। इस झंझट में मत पड़ना। अगर फ्री के पैसे दे रहे हों तो ले लेना, लेकिन अगर पैसे के बदले उंगली पर निशान लगवा रहे हो, तो बिल्कुल मत लगवाना।

 

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम**...
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त