अशोक गहलोत ने दिए कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के संकेत, थरुर भी एक्टिव

17 अक्टूबर को होने वाले है कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

अशोक गहलोत ने दिए कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के संकेत, थरुर भी एक्टिव

गहलोत ने कहा कि वह राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने की बात करेंगे अगर वह अब भी इंकार करते है, तो जो आलाकमान का आदेश होगा। वह उसकी पालना करेंगे। 

नई दिल्ली। सियासी गलियारों में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल मची हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सोनिया गांधी के किसी भी सक्रिय भूमिका में ना रहने की बात साफ होने के बाद से अलग- अलग नामों के कयास लगने शुरु हो गए हैं। इसमें अशोक गहलोत का नाम सबसे पहले आ रहा है। अशोक गहलोत ने भी इसके संकेत दिए है। गहलोत ने कहा कि वह राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने की बात करेंगे अगर वह अब भी इंकार करते है, तो जो आलाकमान का आदेश होगा। वह उसकी पालना करेंगे। 

वहीं दूसरी ओर तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि थरूर ने सोनिया गांधी के साथ मुलाकात में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। विधायकों की बैठक में अशोक गहलोत ने यह बात जाहिर की है कि वह प्रदेश से बाहर जा सकते हैं। विधायको के अनुसार उन्होने कहा कि वह राहुल गांधी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे अगर राहुल नहीं मानते हैं तो उन्हें मैदान में उतरना पड़ेगा। ऐसे में अगर उन्हें राज्य से बाहर भी जाना पड़ा तो वह राज्य की देखभाल जारी रखेंगे। पार्टी के नेता अभी भी राहुल को मनाने के लिए लगे हुए हैं। 11 राज्यों की कांग्रेस कमिटी ने राहुल को अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव पास  किया है।

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनने पर उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वह गांधी परिवार के  करीबी माने जाते है और पार्टी उन्हे गांधी परिवार के विकल्प के रुप में देखेगी। कांग्रेस पार्टी इन्हें समय- समय पर बड़ी जिम्मेदारियां देती रही है। गहलोत के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव भी है। राहुल गांधी के समर्थको के भी अशोक गहलोत के साथ आने की संभावना जताई जा रही है। गहलोत 3 बार केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं और 3 बार सीएम भी रह चुके हैं। वहीं शशि थरुर की उम्मीदवारी को केरल में भी समर्थन नहीं मिल रहा है। स्थानीय नेताओ का कहना है कि ऐसा करने से पहले उन्होने सहमति नहीं ली थी। थरुर ने सोनिया गांधी को पार्टी में सुधार के लिए पत्र भी लिखा था। हाल के दिनों में उन्होंने प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की है। आगामी 17 अक्टूबर को कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। देखना यह होगा कि यह मुकाबला कैसा होने वाला है।

 

Read More ईडी ने जारी किया मुख्यमंत्री पी. विजयन को कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला? 

Read More झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: फेमा उल्लंघन के मामले में सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया