आतिशी ने पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश

आतिशी ने पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी सड़कों की मरम्मत करने का काम जल्द से जल्द और युद्धस्तर पर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी सड़कों की मरम्मत करने का काम जल्द से जल्द और युद्धस्तर पर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

आतिशी ने एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद विस्तार, मथुरा रोड, आश्रम चौक और आश्रम अंडरपास की सड़कों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सड़कें जर्जर हालत में है। कई स्थानों पर पाइपलाइन या बिजली की तारें डालने के लिए सड़कें काटी गई लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे है। उन्होंने अधिकारियों की निर्देश दिया कि इन सभी सड़कों की मरम्मत करने का काम जल्द से जल्द और युद्धस्तर पर किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सड़कें मिल सकें।

उन्होंने एक्स पर कहा कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में आज सुबह से दिल्ली सरकार का पूरा कैबिनेट ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़कों का निरीक्षण किया है। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है कि दीपावली तक सभी दिल्लीवालों को गड्ढामुक्त सड़कें मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन तक लगातार आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उन्होंने यहाँ के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि दिल्ली की सड़कें बुरी हालत में है और जगह-जगह से टूटी हुई है।

Read More रोंगटे खड़े करने वाला मामला : नकली डिजिटल कोर्ट में घसीटकर 81 साल के बुजुर्ग से 2.27 करोड़ हड़पे

आतिशी ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री गोपाल राय ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री कैलाश गहलोत ने पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय और नई दिल्ली की जिम्मेदारी ली है जबकि मंत्री मुकेश अहलावत ने उत्तर और उत्तर पश्चिम दिल्ली की जिम्मेदारी ली है।

Read More पाकिस्तान ने किया ईरान के समर्थन का ऐलान : इजरायल पर भड़के शहबाज, कहा- मुस्लिम देश एक हो जाएं

उन्होंने कहा कि, एक सप्ताह में दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर की सड़कों के एक-एक इंच का निरीक्षण होगा। जहाँ भी गड्ढे है, सड़क टूटी है, मरम्मत की जरूरत है, उनका निरीक्षण होगा और आने वाले 3-4 सप्ताह में सभी सड़कों को बनाया जाएगा।

Read More केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश : पायलट राजवीर की पार्थिव देह पहुंची जयपुर, परिवार में मचा कोहराम

Post Comment

Comment List

Latest News

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद संकट में एअर इंडिया की सेवाएं, 7 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद संकट में एअर इंडिया की सेवाएं, 7 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द
अहमदाबाद में हाल में हुए एक भीषण विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर दिखने लगा...
प्रशिक्षण भाजपा संगठन का अभिन्न अंग :  पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी, राजनाथ ने कहा-  हर संकट के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचें
सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
सोना 400 रुपए सस्ता और चांदी 400 रुपए महंगी 
सनातन गर्व फिर से पुनर्निर्मित हो रहा,  जो खो गया था, वह अब और भी मजबूत संकल्प के साथ फिर से बनाया जा रहा है : धनखड़
डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य
ड्रीमलाइनर की तकनीकी खराबी बनी परेशानी, एयर इंडिया की 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द