ऑस्ट्रेलिया बच्चों के लिए प्रतिबंध में यूट्यूब को करेगा शामिल : एंथनी अल्बानीज ने की घोषणा, कहा- सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार

शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म को छूट दी गई थी

ऑस्ट्रेलिया बच्चों के लिए प्रतिबंध में यूट्यूब को करेगा शामिल : एंथनी अल्बानीज ने की घोषणा, कहा- सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की है।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दुनिया के पहले सोशल मीडिया प्रतिबंध में यूट्यूब को भी शामिल करेगा। शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म को छूट दी गई थी। अल्बानीज और संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कैनबरा ने कहा कि संघीय सरकार ने अपने ऑनलाइन सुरक्षा नियामक, ई-सेफ्टी कमिश्नर की उस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है, जिसमें यूट्यूब को सोशल मीडिया प्रतिबंध में शामिल करने की बात कही गई है।

आगामी दस 10 दिसंबर से लागू होने वाले प्रतिबंधों में यूट्यूब को शुरुआत में उसकी शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री के कारण छूट दी गई थी। लेकिन ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने जून में कहा था कि यह प्लेटफ़ॉर्म बच्चों को हानिकारक सामग्री के संपर्क में लाता है। अल्बानीज ने कहा कि सरकार सामाजिक नुकसान पहुँचाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

हम जानते हैं कि यह एकमात्र समाधान नहीं है और अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है, लेकिन इससे फर्क जरूर पड़ेगा। प्रतिबंध में यूट्यूब को शामिल करने का फैसला प्लेटफॉर्म से पहले माता-पिता को प्राथमिकता देने के बारे में था। 

 

Read More क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश