आयुष्मान भारत योजना एक बड़ा स्कैम, देश में दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को करे लागू : केजरीवाल

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है

आयुष्मान भारत योजना एक बड़ा स्कैम, देश में दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल को करे लागू : केजरीवाल

यहां कोई 5 लाख रुपए की सीमा नहीं है। जब यहां सभी कुछ मुफ्त है, तो दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को बड़ा स्कैम करार देते हुए देश में दिल्ली की बेहतरीन स्वास्थ्य मॉडल को लागू करने की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के बारे में नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (कैग) का कहना है कि इसमें बहुत सारे स्कैम हैं। आयुष्मान भारत योजना कहती है कि जब आप अस्पताल में भर्ती होंगे, तब आपका 5 लाख तक का इलाज होगा, जबकि दिल्ली में हमारी योजना के तहत आप इजाल मुफ्त करवा सकते हैं। आप भर्ती हो या ना हो आपका सारा इलाज मुफ्त होता है। यहां कोई 5 लाख रुपए की सीमा नहीं है। जब यहां सभी कुछ मुफ्त है, तो दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आगे एक ऐसा आयुष्मान भारत स्कैम पेश किया है कि कैग को भी उसके फर्जीवाड़े के बारे में बोलना पड़ा था। कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य में ऐसा काम इसलिए कर पाई, क्योंकि हमारी सरकार अपने बजट का 16 फीसदी स्वास्थ्य को आवंटित करती है। हम दिल्ली में आयुष्मान भारत घोटाला योजना लागू नहीं करेंगे।  दिल्ली सरकार की योजना इतनी बेहतर है कि प्रधानमंत्री को उसका अध्ययन करके पूरे देश में उसको लागू करना चाहिए।

 

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम