बघेल ने संभाला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार

पहले विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे बघेल

बघेल ने संभाला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार
बघेल एक ट्वीट में कहा कि आज  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया जी से शिष्टाचार भेंट की  एवं निर्माण  भवन  में माननीय केंद्रीय मंत्री , वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष  मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया।

नई दिल्ली। प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार संभाल लिया। बघेल सुबह  निर्माण भवन में मंत्रालय के कार्यालय पहुंचें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बघेल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले बघेल विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

बघेल एक ट्वीट में कहा कि आज  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया जी से शिष्टाचार भेंट की  एवं निर्माण  भवन  में माननीय केंद्रीय मंत्री , वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष  मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पहले बघेल कनाटप्लेस स्थित हनुमान मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक ट्वीट में  कहा कि आज स्वास्थ और परिवार कल्याण राज्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा -अर्चना की और आशीर्वाद लिया।  मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं  कि इस नई  जिम्मेदारी को मैं पूरी लगन से निभा सकूं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र