पंजाब में स्वर्ण मंदिर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

जागरूकता फैलाने के लिये तख्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है

पंजाब में स्वर्ण मंदिर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के अनुयायियों के लिये सबसे पवित्र धार्मिक स्थान या सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।

अमृतसर। पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में रील्स वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध लागू हो गया है। शिरोमणि समिति के सदस्य और कानूनी सलाहकार एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि प्रतिबंध इसलिये लगाया गया है, क्योंकि पवित्र स्थान का उपयोग विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा पिकनिक स्पॉट या सेल्फी पॉइंट के रूप में किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी रील्स देखने को मिलती हैं, जो उचित नहीं होती हैं। 

हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के अनुयायियों के लिये सबसे पवित्र धार्मिक स्थान या सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। स्वर्ण मंदिर को देखने के लिये हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों पर्यटक आते हैं, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि इमारत के अंदर रील बनाने या तस्वीरें लेने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि हरमंदिर साहिब के परिसर में प्रतिबंध के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये तख्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Tags: temple

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत