भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा था मोहल्ला क्लीनिक : इलाज के नाम पर जनता को दिया धोखा, रेखा गुप्ता ने कहा- पैसा कमाना था इसका उद्देश्य 

मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से घोटाला था

भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा था मोहल्ला क्लीनिक : इलाज के नाम पर जनता को दिया धोखा, रेखा गुप्ता ने कहा- पैसा कमाना था इसका उद्देश्य 
मोहल्ला क्लीनिक बनाने के नाम पर जो किराए पर जगह ली गई, उसमें भी कई गुना अधिक भुगतान किया गया। मोहल्ला क्लीनिक पिछली सरकार के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा था। 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार की मोहल्ला क्लिनिक को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा करार देते हुए कहा कि इलाज के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दिया गया। रेखा गुप्ता ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पिछली सरकार में मोहल्ला क्लीनिक की क्या स्थिति थी यह किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से घोटाला था। इसमें न देखभाल थी, न दवाएं। इसका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना था। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर नालों और गंदी जगहों पर पोटा केबिन में इसे खोला गया जहाँ प्रति मरीज 40 रुपये के हिसाब से डॉक्टर को भुगतान किया जाता था। ऐसी स्थिति में इलाज की गुणवत्ता की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोहल्ला क्लीनिक बनाने के नाम पर जो किराए पर जगह ली गई, उसमें भी कई गुना अधिक भुगतान किया गया। मोहल्ला क्लीनिक पिछली सरकार के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा था। 

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज एक साथ 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से  पाँच साल पहले 2400 करोड़ रुपये धनराशि दिल्ली सरकार को दी गई, लेकिन पिछली सरकार ने अपने अहम के चक्कर में इस धनराशि का इस्तेमाल नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद उस धनराशि का इस्तेमाल किया जा रहा है और अगले साल मार्च तक 1140 आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मंदिर और मोहल्ला क्लीनिक में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ आरोग्य मंदिर खुलते जाएँगे वहाँ पर मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दिया जाएगा। आरोग्य मंदिर में हर प्रकार की जाँच की सुविधा होगी और वहाँ क्वालिफाइड डॉक्टर होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनऔषधि केंद्र केवल इसलिए नहीं खोले क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री जुड़ा था, लेकिन हमारी सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया है और आज 17 जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं।

वहीं दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब ङ्क्षसह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बाबर रोड पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा आज दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति का दिवस है। दिल्ली के लिए 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सस्ती दवाओं के लिए 17 नए जनऔषधि केंद्र, सिर्फ 100 दिन में केंद्र सरकार की संकल्पशक्ति और दिल्ली की नई सरकार की कार्यशक्ति का परिणाम है। इसके अलावा दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इन केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।

Read More मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड: खरगे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सरकार दबा रही न्याय की आवाज

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन