दिल्ली MCD उपचुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने थामा BJP का दामन, केजरीवाल पर बोलते हुए छलके आंसू
AAP को बड़ा झटका
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी को एमसीडी उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा के हेड ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद राजेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज पर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए राजेश गुप्ता से कहा कि, आम आदमी पार्टी में अब पहले जैसी बात नहीं रही और पार्टी अब भ्रष्ट हो गई है। इस दौरान राजेश गुप्ता की आंखें भर आई। पार्टी अपनी मूल विचारधारा खोती जा रही है जिससे लगातार पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, जिसका नतीजा हुआ दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार। बता दें कि, राजेश गुप्ता दिल्ली पार्टी के उपाध्यक्ष के साथ साथ कनार्टक में आप पार्टी के प्रभारी के तौर पर भी काम करते थे।
राजेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर आरोप लगाते हुए कहा कि, केजरीवाल अब फोन तक नहीं उठाते हैं और ना कि किसी मुद्दें पर किसी से भी बात करते हैं। इसके अलावा अगर सौरभ भारद्वाज को फोन करों तो बात करना जरूरी ही नहीं समझते। पार्टी के दोनों वरिष्ट नेताओं से सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया, इतना कहते हैं राजेश गुप्ता भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक पड़ी।

Comment List