बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, हलफनामे में बताया- 22 केस है दर्ज

तेज प्रताप यादव के साथ साझा हैं

बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, हलफनामे में बताया- 22 केस है दर्ज

हलफनामे में बताया कि उनके पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी कुल आय वर्ष 2024-25 में 11,46,610 रुपये रही। तेजस्वी के पास 10 बैंक खाते हैं।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज कुल 22 मुकदमों की जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी कुल आय वर्ष 2024-25 में 11,46,610 रुपये रही। तेजस्वी के पास 10 बैंक खाते हैं।

तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल किया
हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी यादव पर कुल 1.35 करोड़ रुपए की सरकारी देनदारियां हैं। इसके अलावा 55.55 लाख रुपए की संयुक्त देनदारियां उनकी मां राबड़ी देवी और भाई तेज प्रताप यादव के साथ साझा हैं। 

तेजस्वी यादव की संपत्ति में 2 करोड़ रुपए का इजाफा
साल 2020 की तुलना में तेजस्वी यादव की संपत्ति में लगभग 2 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। उस समय उनकी कुल संपत्ति 5.88 करोड़ रुपए थी। अब हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार यह राशि 8.1 करोड़ रुपए पहुंच गई है। तेजस्वी के खिलाफ चल रहे मुकदमे और उनकी बढ़ती संपत्ति ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

 

Read More नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद : पीएम मोदी ने दी बधाई , मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना के बीच नीतीश का पहला बयान आया सामने

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल