उत्तराखंड में हादसा : खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत

अपने गतंव्य की ओर वापस जा रहे थे

उत्तराखंड में हादसा : खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत
गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान अंनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।  जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। दुर्घटना मरचूला के कूपी में हुई है। बताया जा रहा है कि गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान अंनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। 

बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। सभी लोग दीपावली मना कर अपने गतंव्य की ओर वापस जा रहे थे। उप जिलाधिकारी सल्ट संजय कोहली के अनुसार मृतकों की संख्या 36 हो चुकी है। मौके पर अभी तक 36 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मौत का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे में गहरा दुख जताया है। उन्होंने अल्मोड़ा और पौड़ी के सहायक संभागीय परिहवन अधिकारियों (एआरटीओ) प्रवर्तन को निलंबित करने के आदेश दिये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं तथा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।   

Tags: ditch

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत...
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक