मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई का छापा

कथित आबकारी नीति मामले में छापा मारा

मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई का छापा
सिसोदिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सीबीआई आई है। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो काम करता है।

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर कथित आबकारी नीति मामले में छापा मारा। सिसोदिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सीबीआई आई है। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो काम करता है। उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-वन नहीं बन पाया है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम सीबीआई की जांच में सहयोग देंगे। अब तक मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके है, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया है। उससे भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में शिक्षा के लिए मेरा काम नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के काम से कुछ लोग परेशान है। लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतरीन काम से परेशान है। इसलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है, ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के कामों को रोका जा सके। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा