ट्रंप की नई कर नीति को संप्रभुता के लिए खतरनाक : यह जीएसटी के लिए भी चुनौती, कांग्रेस ने कहा- सरकार को जल्द इससे निपटने के लिए करने चाहिए उपाय

कांग्रेस लंबे समय से जीएसटी 2.0 की मांग कर रही है

ट्रंप की नई कर नीति को संप्रभुता के लिए खतरनाक : यह जीएसटी के लिए भी चुनौती, कांग्रेस ने कहा-  सरकार को जल्द इससे निपटने के लिए करने चाहिए उपाय
कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई कर नीति को संप्रभुता के लिए खतनाक बताते हुए कहा है कि यह जीएसटी के लिए भी चुनौती बन गया है इसलिए सरकार को जल्द इससे निपटने के उपाय करने चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई कर नीति को संप्रभुता के लिए खतरनाक बताते हुए कहा है कि यह जीएसटी के लिए भी चुनौती बन गया है, इसलिए सरकार को जल्द इससे निपटने के उपाय करने चाहिए। पार्टी ने कहा कि ट्रंप की पारस्परिक शुल्क लगाने की बात बहुत चिंताजनक है और उनका यह फरमान जीएसटी की अवधारणा को भी चुनौती देने के साथ ही यह हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता पर भी सवाल उठाता है। 

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से जीएसटी 2.0 की मांग कर रही है, जो जीएसटी को वास्तव में एक अच्छा और सरल टैक्स बनाएगा, जैसा कि इसे मूल रूप से बनाया गया था। कांग्रेस ने न्यूनतम दरों और व्यापक रूप से संशोधित अनुपालन नियमों की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रपति ट्रंप जीएसटी के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा कर रहे हैं। अपने मूल ढांचे के अनुसार जीएसटी आयात पर लागू होता है, लेकिन निर्यात पर नहीं। इस सिद्धांत पर कभी कोई विवाद नहीं रहा लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा पारस्परिक शुल्क की बातों से जीएसटी जैसे उपभोग कर  पर ही सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा राष्ट्रपति ट्रंप का करो को लेकर जारी यह आदेश डब्लूटीओ के अलावा राष्ट्रीय संप्रभुता का भी सवाल बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज किया और कहा कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप के नई दिल्ली वाले अच्छे दोस्त जो खुद को 'विश्वगुरु' बताते हैं, इस चुनौती का सामना करेंगे।

 

Read More समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल, नाटक गुम के सभी शो होंगे नि:शुल्क

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन