कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया बेरोजगारी का मुद्दा : तेजी से बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश में प्रतिभा का हो रहा है पलायन, विजय बसंत ने कहा- सरकार गंभीरता से करें विचार

युवाओं का भविष्य सुधरे

कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया बेरोजगारी का मुद्दा : तेजी से बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश में प्रतिभा का हो रहा है पलायन, विजय बसंत ने कहा- सरकार गंभीरता से करें विचार

लाखों युवा विदेशों में नौकरियां ढूढ रहे हैं और इस तरह देश से प्रतिभा का पलायन हो रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में कहा कि एक तरफ बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है और दूसरी तरफ देश से प्रतिभा का पलायन हो रहा है। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। कांग्रेस के विजयकुमार बसंत ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी की वजह से लोगों की तेजी से नौकरियां कम हो रही है और उनके संसदीय क्षेत्र कन्याकुमारी में लाखों युवा बेरोजगार है।

लाखों युवा विदेशों में नौकरियां ढूढ रहे हैं और इस तरह देश से प्रतिभा का पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेंटर फोर सानिटरिंग आफ इंडियन इकोनोमी के अनुसार 2022 में बेरोजगारी की दर 8.1 प्रतिशत रही है और 32 मिलियन युवा नौकरी ढूढ रहे है। इसकी प्रकार अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने कहा कि बेरोजगारी की दर 2025 में 10.4 प्रतिशत रहने की आशंका है। कांग्रेस नेता ने शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय से रोजगार के अवसर सृजित करने का आग्रह किया ताकि युवाओं का भविष्य सुधरे।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा
मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना को लेकर गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना। सरकार केवल कागज़ी विज्ञापनों और दौरों...
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे
तपती धूप में सुकून का अहसास : हवामहल में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम, स्मारक परिसर में करवाया जा रहा पानी का छिड़काव
डोनाल्ड ट्रंप की 'ईरानी नीति' ने अमेरिका को "अंधेरे गलियारे" में धकेला, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण : मोहसिन रज़ाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रैबीज पीड़ित कुत्ताें को दया मृत्यु देने की अनुमति संबंधी एनजीओ की याचिका पर सुनवाई से इनकार