वायनाड में चली कांग्रेस की आंधी, संसद पहुंचने पर बोलीं प्रियंका गांधी - मैं आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस बार उपचुनाव लड़ा

वायनाड में चली कांग्रेस की आंधी, संसद पहुंचने पर बोलीं प्रियंका गांधी - मैं आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं

यह उनका पहला चुनाव था। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है।

वायनाड। वायनाड लोकसभा सीट पर के परिणाम जारी हो गए है। वायनाड सीट से में प्रियंका गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। अपनी जीत के बाद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि वायनाड की मेरी बहनों और भाइयों, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आप वास्तव में जाने कि यह जीत आपकी जीत है और जिसे आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। वह आपकी आशाओं और सपनों को समझती है और आपके लिए लड़ती है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस बार उपचुनाव लड़ा। यह उनका पहला चुनाव था। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। प्रियंका गांधी को 6,22,338 वोट मिलें हैं। गांधी ने 4,10,931 वोटों के बड़े अन्तर से जीत दर्ज की है। भाजपा तीसरे नंबर पर रही। भाजपा की नव्या हरिदास को 10,99,39 वोट मिलें।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मतगणना में वायनाड लोकसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से 3,16,627 वोटों से आगे चल रही हैं। चेलाक्कारा विधानसभा उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा  (एलडीएफ) के उम्मीदवार यू आर प्रदीप 11,362 वोटों से आगे चल रहे हैं। पलक्कड़ उपचुनाव में 11वें दौर की मतगणना के अंत में राहुल ममकूटथिल 12,765 वोटों से आगे चल रहे हैं और अभी तीन दौर की मतगणना बाकी है। पलक्कड़ में भाजपा को झटका लगा, क्योंकि उनके उम्मीदवार भाजपा के राज्य सचिव सी कृष्णदास, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के गढ़ पलक्कड़ नगरपालिका क्षेत्र से 34,743 वोट हासिल किये थे, इस चुनाव में उसी क्षेत्र से 2,200 से अधिक वोटों से हार गए।

चेलक्कारा विधानसभा क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले एलडीएफ उम्मीदवार यू आर प्रदीप 12वें दौर के अंत में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उम्मीदवार राम्या हरिदास और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के बालकृष्णन के खिलाफ 11,362 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत