कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी नहीं किया सम्मान : शिवराज

राहुल गांधी को डॉ. अम्बेडकर का अपमान करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए

कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी नहीं किया सम्मान : शिवराज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का न तो कभी का सम्मान किया है और न ही कभी उनके नाम पर कोई स्मारक बनाया है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का न तो कभी का सम्मान किया है और न ही कभी उनके नाम पर कोई स्मारक बनाया है। चौहान ने सोमवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को डॉ. अम्बेडकर का अपमान करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि “मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी आप महू आ रहे हैं। महू में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखिए, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है। साथ ही बाबा साहब के स्मारक के सामने आंखे बंद करके प्रायश्चित भी जरूर कीजिए क्योंकि आपने और आपकी पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया।”

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन कांग्रेस ने उनके जन्म स्थान पर न तो कोई आयोजन किया और न ही कोई स्मारक बनाने की कल्पना की। मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सुंदर लाल पटवा ने महू में स्मारक का भूमि पूजन किया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई और वहां काम रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि “फिर पुनः भाजपा की सरकार आई और मैं मुख्यमंत्री बना तब हमने बाबा साहब के सम्मान में दिव्य और भव्य स्मारक का निर्माण कराया।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन होता है, जिसमें बाबा साहब के हजारों अनुयायी आते हैं, जिनके रुकने, ठहरने एवं भोजन सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। गौरतलब है कि खरगे और गांधी आज महू में “जय बापू जय भीम जय संविधान” रैली कर रहे हैं।

Read More देशभर के एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम फेल, उड़ान सेवाएं प्रभावित, कई फ्लाइट्स रद्द

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी