बिहार में समाप्त हो चुका है शासन-प्रशासन, प्रदेश में चल रहा है जंगल राज : कांग्रेस 

शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं

बिहार में समाप्त हो चुका है शासन-प्रशासन, प्रदेश में चल रहा है जंगल राज : कांग्रेस 

कांग्रेस ने कहा कि बिहार के सासाराम में सांसद मनोज राम पर जिस तरह से हमला हुआ है, उससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है और वहां शासन प्रशासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि बिहार के सासाराम में सांसद मनोज राम पर जिस तरह से हमला हुआ है, उससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है और वहां शासन प्रशासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह तथा विधायक दल के नेता शकली अहमद ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि बिहार में एक दिन पहले एक बहुत दुखद घटना हुई है। इसमें सांसद मनोज राम के साथ जो हुआ है, वह बहुत दुखद है और उससे साफ हो गया है कि वहां शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि मनोज राम के भाई एक स्कूल चलाते हैं और वहां कॉपरेटिव चुनाव हुआ। भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने चुनाव जीता तो भाजपा के लोग खुशी में रैली निकालते हुए उनके स्कूल पहुंचे। पहले स्कूल के दो ड्राइवरों को पीट गया, जो अनुसूचित जाति से आते थे और उनके भाइयों को जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया। घटना की जब जानकारी सांसद को पता चली, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे, तो उनके साथ पहले गाली-गलौज की गई और पथराव किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सांसद घायल हो गये थे उसके बावजूद उनको लाठी डंडों से पीटा गया। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया और अब उनको दिल्ली एम्स को रेफर किया गया है। इस घटना में उनके एक अंगरक्षक का भी हाथ टूट गया।  उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन जनसाधारण की हत्या हो रही है और अब सांसद के साथ भी इसी तरह की घटना होने लगी है। उनका आरोप है कि हमलावर सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए अब तक किसी को  गिरफ्तार नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा जंगल राज का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। बिहार में शासन-प्रशासन खत्म हो चुका है। भाजपा जहां भी रहती है, दलितों पर अत्याचार की घटनाएं घटती रहती हैं। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बिहार में जब भाजपा-जदयू के लोग एक दलित सांसद पर हमला कर सकते हैं, तो आप बिहार का माहौल समझ सकते हैं।

 

Read More संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान

Tags: Congress  

Post Comment

Comment List

Latest News

नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार  नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार 
एसीबी ने करौली जिले के नादोती उपखंड में एसडीएम काजल मीना, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी तथा वरिष्ठ सहायक प्रवीण...
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, आज फिर बरस सकती हैं राहत की बूंदें
कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप