अमेरिका में भारतीयों को किया जा रहा लगातार प्रताड़ित : मोदी इसे रोकने में विफल, जयराम ने कहा- ट्रंप से बात करे प्रधानमंत्री

भारत पर दबाव बनाए रखने का श्रेय ले रहे हैं

अमेरिका में भारतीयों को किया जा रहा लगातार प्रताड़ित : मोदी इसे रोकने में विफल, जयराम ने कहा- ट्रंप से बात करे प्रधानमंत्री

अमेरिका में आए दिन भारतीयों के साथ अन्याय होने और उन्हें प्रताड़ति करने की खबरें आ रही हैं और मोदी सरकार इस काम में पूरी तरह से विफल रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका में भारतीयों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीयों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल रहे हैं। इसलिए अब मोदी को तत्काल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस बारे में बात करनी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने मंगलवार को यहां सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका में भारतीय नागरिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है और भारतीयों को अपमानित करने  की घटना ट्रम्प के राष्ट्रपति पद पर बैठने के साथ से आरंभ हो गई थी जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका में आए दिन भारतीयों के साथ अन्याय होने और उन्हें प्रताड़ति करने की खबरें आ रही हैं और मोदी सरकार इस काम में पूरी तरह से विफल रही है।

रमेश ने कहा कि मोदी सरकार भारत और भारतीयों के सम्मान की रक्षा करने में विफल हो रही है। इतिहास में पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने वाशिंगटन डीसी में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार भारत पर दबाव बनाए रखने का श्रेय ले रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी युद्ध विराम या अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं।

भारत और भारतीयों के सम्मान की रक्षा करना प्रधानमंत्री मोदी की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। हम मांग करते हैं कि मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करें और भारतीयों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और अमेरिका में लाखों भारतीय छात्रों में व्याप्त भय के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करें।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना