चक्रवाती तूफान फेंगल ने पकड़ी रफ्तार, समुद्री तटों के लिए अलर्ट जारी

विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान फेंगल ने पकड़ी रफ्तार, समुद्री तटों के लिए अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अगले तीन घंटों में चक्रवाती तूफान फेंगल में बदल जाएगा और कल दोपहर उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार कर जाएगा

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अगले तीन घंटों में चक्रवाती तूफान फेंगल में बदल जाएगा और कल दोपहर उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार कर जाएगा। मौसम कार्यालय ने कहा था कि यह दबाव तेज नहीं होगा बल्कि कमजोर होगा और सुबह डिप्रेशन के रूप में तट को पार कर दिया। हालांकि दबाव ने गति पकड़ ली, जिसके बाद उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के लिए चक्रवात अलर्ट जारी किया गया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया  और नागपट्टिनम से 310 किलोमीटर पूर्व, पुडुचेरी से 360 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 400 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में उसी क्षेत्र पर केंद्रित है। अगले तीन घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान फेंगल में तब्दील होने के आसार है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और कल दोपहर के आसपास पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की संभावना है। इस बीच कल रात से चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर और उत्तरी तटीय जिलों में मध्यम बारिश हुयी। मौसम विभाग ने बताया कि जैसे जैसे दबाव गहरा होगा, तेज हवाओं के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। विभाग ने बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन