कल खत्म हो रही डेडलाइन : 272 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत, महाराष्ट्र से 107 लोग गायब हुए

कई राज्यों में रहने वाले पाकिस्तानी लौटे 

कल खत्म हो रही डेडलाइन : 272 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत, महाराष्ट्र से 107 लोग गायब हुए

पिछले दो दिनों में 272 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत छोड़ चुके हैं।

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों में 272 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए भारत छोड़ चुके हैं। रविवार को और भी पाकिस्तानी नागरिकों के जाने की उम्मीद है, क्योंकि समय सीमा खत्म हो रही है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद हुई, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। सरकार ने 12 तरह के शॉर्ट-टर्म वीजा धारकों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। मेडिकल वीजा वालों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल तक है। अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र में रह रहे 107 पाकिस्तानी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र में 5,050, तेलंगाना में 208 पाक नागरिक रह रहे हैं :

महाराष्ट्र में करीब 5,050 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और उनमें से ज्यादातर लंबी अवधि के वीजा पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से करीब 2,450 नागपुर में, 1,100 ठाणे में, 390 जलगांव में, 290 नवी मुंबई में, 290 पिंपरी चिंचवाड़ में, 120 अमरावती में और 15 मुंबई में हैं। वहीं दक्षिणी राज्य तेलंगाना में, पुलिस प्रमुख जितेन्द्र ने आधिकारिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में 208 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर हैदराबाद में हैं। उनमें से 156 के पास लंबी अवधि का वीजा है, 13 के पास अल्पकालिक वीजा है और 39 के पास मेडिकल और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए यात्रा दस्तावेज हैं। दक्षिणी तटीय राज्य केरल में 104 पाकिस्तानी नागरिक थे, जिनमें से 99 लंबी अवधि के वीजा पर थे। बचे पांच, जो पर्यटक या चिकित्सा वीजा पर थे, देश छोड़ चुके हैं।

कई राज्यों में रहने वाले पाकिस्तानी लौटे :

Read More गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

अब तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करीब 1,000 पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट-टर्म वीजा पर थे, जिनमें से कई ने देश छोड़ दिया है। कुछ नागरिकों के एयरपोर्ट्स के रास्ते बाहर जाने की भी संभावना जताई गई है। भारत से 629 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से लौटे हैं, जिनमें 13 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं। 

Read More इंडिगो संकट : मंत्रालय ने बनाया संकट प्रबंधन समूह, हवाई अड्डों पर निगरानी करेगा एएआई का समूह

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद