दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक : वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार, सांस संबंधी लोगों के लिए हानिकारक

एक्यूआई बढ़कर गंभीर स्थिति में पहुंच गया

दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक : वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार, सांस संबंधी लोगों के लिए हानिकारक

आज सुबह यहां के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक  (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इस बढ़ोतरी की वजह धीमी हवाएं, स्थिर वायुमंडलीय स्थिति, खराब मौसम रहना है।  गौरतलब है कि बढ़ते एक्यूआई का स्तर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। आज सुबह यहां के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें और ग्रेप (श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना) के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आने वाले दिनों में ठंड बढऩे के साथ यदि हवा की गति कम रही, तो प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ सकती है। दिल्ली में मंगलवार को एक्यूआई 282, बुधवार को 259, गुरुवार को 307, शुक्रवार को 349 और शनिवार को 387 दर्ज किया गया था। शनिवार को राजधानी को एक्यूआई बढ़कर गंभीर स्थिति में पहुंच गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 18 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

Tags: air

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
शांति देवी फाउंडेशन ने अपना 7वां स्थापना दिवस देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया। जयपुर,...
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम
एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
यूएई ने की इराक में अपने दूतावास पर आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा: अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का उल्लंघन बताया, कोई हताहत नहीं
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन
राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद