विपक्षी गठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे पर की चर्चा 

माइक्रो लेवल पर मैनेजमेंट की जरूरत होगी

विपक्षी गठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे पर की चर्चा 

इस बैठक में दो और दल पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र की एमपीपी पार्टी जुड़ी हैं।  

मुंबई। शहर में विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक हुई। इसमें सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की गई। विपक्षी दलों के नेताओं ने तय किया कि सीट शेयरिंग को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। राज्य के स्तर पर सीटों के बंटवारे को जल्द ही फाइनल रूप दिए जाने पर भी बल दिया गया। इसके साथ ही इस पर चर्चा हुई कि जहां सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनेगी, वहां माइक्रो लेवल पर मैनेजमेंट की जरूरत होगी। इस बैठक में 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए। इससे पहले बेंगलुरु में बैठक में 26 दल शामिल हुए थे। इस बैठक में दो और दल पीसेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र की एमपीपी पार्टी जुड़ी हैं।  

राजनीतिक दलों को किया जाएगा शामिल
इससे पहले बैठक के लिए मुंबई आए गठबंधन के प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने संकेत दिया कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक मजबूत मोर्चा बनाने और आम चुनाव में जीत प्राप्त करने के लिए और अधिक राजनीतिक दलों को शामिल किया जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से भाजपा हमें निशाना बना रही है, उससे पता चलता है कि वे विपक्षी गठबंधन से डरते हैं और हम जीतेंगे। उनकी नफरत देश और संविधान के खिलाफ है, हम उन्हें जीतने नहीं देंगे। भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं है, लेकिन हमारे पास प्रधानमंत्री के लिए कई विकल्प हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत