Year Ender 2025: अहमदाबाद हादसे से इंडिगो संकट तक...आखिर क्यों भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहा साल 2025?

एयर इंडिया हादसा और इंडिगो संकट से डगमगाया भरोसा

Year Ender 2025: अहमदाबाद हादसे से इंडिगो संकट तक...आखिर क्यों भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहा साल 2025?

साल 2025 भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। एयर इंडिया के भीषण विमान हादसे और साल के अंत में इंडिगो संकट ने यात्रियों का भरोसा कमजोर किया। उड़ान रद्दीकरण, देरी और सुरक्षा चिंताओं ने पूरे वर्ष उद्योग को प्रभावित किया।

नई दिल्ली। भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए साल 2025 बेहद चुनातीपूर्ण रहा-साल के पूर्वाद्र्ध में जहां एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया, वहीं अंतिम महीने में 'इंडिगो संकट' लाखों यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना और विमान सेवा कंपनियों के प्रति उनके विश्वास को कमजोर किया। विमानन क्षेत्र के लिए मार्च तक सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था। साल के पहले तीन महीने में यात्रियों की संख्या भी 10.35 प्रतिशत बढ़कर 4.32 करोड़ पर पहुंच गयी थी और उम्मीद की जा रही थी कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान पहली बार यात्रियों की मासिक संख्या डेढ़ करोड़ के पार पहुंच जायेगी।

इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ और लोगों ने जम्मू-कश्मीर की टिकट रद्द करनी शुरू कर दी। फिर मई की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किये। इसके बाद सीमा पर संघर्ष शुरू हो गया। पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए और भारत ने पाकिस्तानी विमान सेवा कंपनियों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिये जो अब तक जारी हैं।

इसका असर भारतीय विमानन क्षेत्र पर पडऩा शुरू हो गया। कई मार्गों पर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर घूमकर जाने से यात्रा का समय और एयरलाइंस की लागत बढ़ गयी। ऊपर से विमान ईंधन की कीमतों में इजाफे के कारण मुनाफा कमाने के लिए पहले से संघर्ष कर रही विमान सेवा कंपनियों की वित्तीय स्थिति और खराब हो गयी। मई में हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर महज 1.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि माह-दर-माह लगातार दूसरी गिरावट दर्ज की गयी। 

देश ने जून महीने में अपने विमानन इतिहास से सबसे बुरे हादसों में से एक का समाना किया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 ने गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से 230 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों के साथ लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ऊंचाई हासिल करने में असफल रहा और बी.जे. मेडिकल कॉलेज के होस्टल से टकरा गया और उसमें आग लग गयी। देखते ही देखते विमान आग के गोले में तबदील हो गया।

Read More बीएमसी चुनाव से पहले एकजुट होंगे उद्धव और राज ठाकरे : सीट शेयरिंग में एमएएमयू फैक्टर पर दांव, एमएनएस 60 से 70 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

चमत्कार के रूप में विश्वासकुमार रमेश नामक एक यात्री मामूली जख्मों के साथ खुद चलता हुआ मलबे से बाहर निकलने में कामयाब रहा। विमान में सवार अन्य सभी 241 लोगों की मौत हो गयी। जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गयी जबकि 67 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में पायलट की गलती को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। आगे की जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। 

Read More एपस्टीन फाइल्स विवाद: अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट से दस्तावेज़ गायब, ट्रंप की तस्वीर हटने से मचा सियासी और कानूनी भूचाल

इसके बाद, हवाई यात्रियों की संख्या भी लगातार घटती गयी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा अक्टूबर तक के प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, साल के पहले 10 महीने में हवाई यात्रियों की संख्या 3.97 प्रतिशत की दर से बढ़कर 13.74 करोड़ रही है। यह कोरोना-काल के बाद सबसे सुस्त वृद्धि दर है। 

Read More एसओजी का बड़ा एक्शन : डमी परीक्षार्थी बिठाकर वरिष्ठ अध्यापक बनने वाले 2 जालसाज गिरफ्तार, फरार चल रहे इनामी आरोपी दबोचे  

इस बीच नये हवाई अड्डे, नये टर्मिनल और नयी उड़ानें जुड़ती रहीं। नवी मुंबई में एक बड़े एयरपोर्ट का और मध्य प्रदेश के सतना तथा दतिया में छोटे हवाई अड्डों का उद्घाटन हुआ। पटना और गुवाहाटी हवाई अड्डों को नये टर्मिनल भवन मिले। बिहार के पूर्णिया से उड़ान शुरू हुई। नवी मुंबई एयरपोर्ट से 25 दिसंबर से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी। 

डीजीसीए ने 01 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी के नियमों में बदलाव का दूसरा चरण लागू किया। इसके तहत पायलटों के लिए हर सप्ताह अवकाश के अलावा 48 घंटे का आराम जरूरी कर दिया गया। नाइट ड्यूटी की परिभाषा बदलकर रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक की गयी और एक नाइट ड्यूटी में अधिकतम दो लैंडिंग की सीमा तय की गयी। इन शर्तों को पूरा करने के लिए पहले से अधिक पायलट की जरूरत थी। 

इस कारण घरेलू यात्रियों के मामले में 60 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने नवंबर में 1,200 के अधिक उड़ानें रद्द कीं और उसकी उड़ानों में देरी के मामले भी बढ़ते गये। दिसंबर आते-आते उड़ानों में देरी बहुत अधिक बढ़ गयी और 03 दिसंबर से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं। 

सबसे बुरा हाल 05 दिसंबर को रहा जब एयरलाइंस ने 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कीं। दिसंबर के पूरे पहले सप्ताह में इंडिगो ने हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द कीं जिससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने जरूरी काम के लिए नहीं पहुंच सके। विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों का गुस्सा भी फूटा। 

इंडिगो ने इस पूरे संकट के लिए तकनीकी कारणों के साथ नये नियमों को प्रमुख रूप से जिम्मेदार ठहराया है। सरकार ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। साथ ही संसद की एक स्थायी समिति ने भी इंडिगो, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और डीजीसीए के अधिकारियों से पूछताछ की है। कुल मिलाकर यह साल भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए भुला देने लायक रहा। कुछ उपलब्धियां भी रहीं, लेकिन बड़े संकट अधिक हावी रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने लगाया मनरेगा को खत्म करने का आरोप : सरकार ने लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के हक को छीना, कहा- यह पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्यों के अधिकार पर हमला  राहुल गांधी ने लगाया मनरेगा को खत्म करने का आरोप : सरकार ने लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के हक को छीना, कहा- यह पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्यों के अधिकार पर हमला 
केंद्र सरकार ने मनरेगा खत्म कर पंचायती राज व्यवस्था में राजनीतिक हिस्सेदारी और वित्तीय पहुंच को खत्म किया है और...
रीको में युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 39 सहायक स्थल अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवश्यक जानकारियां रीको की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
पेट में मिले टूथब्रश और लोहे के पाने : सफल ऑपरेशन से बची युवक की जान, मानसिक बीमारी से ग्रसित था युवक 
ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरनाक : मनरेगा पर देशव्यापी आंदोलन की जरूरत, खड़गे बोले- विपक्ष की छवि की जा रही खराब
अरावली संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : सघन वृक्षारोपण के दिए निर्देश, कहा- अरावली पर्वत श्रृंखला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर
हरियाणा में बढ़ते नशे पर कुमारी सैलजा चिंतित : सरकार से की गंभीर कदम उठाने की मांग, कहा- युवाओं के लिए गंभीर खतरा बना नशा
जयपुर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता : 10,000 यूएसडीटी की क्रिप्टो ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पूरी क्रिप्टो एसेट्स बरामद