बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक

बसपा की इस रणनीति को लेकर विरोधी दलों में चर्चा

बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
मायावती ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का जनाधार सर्वसमाज में बढ़ाने और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया जारी है। विधानसभा स्तर पर नामों की घोषणा से विरोधी दलों में बेचैनी है। उन्होंने ब्राह्मण समाज समेत सर्वसमाज को साधने की रणनीति बताई। सतीश चंद्र मिश्रा को चुनाव आयोग, विधिक और मीडिया संबंधी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी का जनाधार सर्वसमाज में बढ़ाने के साथ उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की घोषणा की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसे लेकर विरोधी दलों में बेचैनी है। मायावती ने बुधवार को 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बसपा का जनाधार सर्वसमाज में मजबूत करने के साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा की प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर विरोधी दलों में काफी बेचैनी है और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अन्य विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि बसपा सर्वसमाज में खासकर ब्राह्मण समाज को भी वर्ष 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी के तहत पार्टी का उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रही है। बसपा की इस रणनीति को लेकर विरोधी दलों में चर्चा और चिंता स्पष्ट है। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को विरोधी दलों के हथकंडों से सजग और सतर्क रहने की सलाह दी।

बसपा प्रमुख ने कहा कि इसी क्रम में पार्टी के लंबे समय से राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बसपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र मिश्रा को पार्टी ने चुनाव आयोग संबंधी कार्यों के साथ-साथ विधिक और मीडिया से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से संबंधित मामलों में मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Tags: BSP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत