उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित : टिहरी के घनसाली में एसडीआरएफ का त्वरित राहत कार्य, बर्फ में फंसे 8 लोगों को निकाला सुरक्षित

प्रशासन ने लोगों से अपील की

उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित : टिहरी के घनसाली में एसडीआरएफ का त्वरित राहत कार्य, बर्फ में फंसे 8 लोगों को निकाला सुरक्षित

सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि तभी सड़क पर जमी बर्फ के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ सका और वह रास्ते में फंस गए।

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देर रात मयाली रोड पर बडियार गांव के पास बर्फ में फंसे 8 लोगों को एसडीआरएफ पोस्ट घनसाली की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा कर घनसाली पहुँचाया। सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि तभी सड़क पर जमी बर्फ के कारण उनका वाहन आगे नहीं बढ़ सका और वह रास्ते में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची और कठिन मौसम एवं फिसलन भरे मार्ग के बावजूद सावधानीपूर्वक राहत एवं बचाव कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन सहित सभी आठों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाये गये सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। एसडीआरएफ की समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Tags: snowfall

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान ‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
पर्यटन विभाग और स्पिक मैके की “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम आयोजित। आरआईसी सभागार में पद्मविभूषण सरोद...
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार
सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक