ईडी ने धन शोधन मामले में राबर्ट वाड्रा से की पूछताछ : इस सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, उद्योगपति ने कहा- केवल उन्हें परेशान करने के लिए की जा रही कार्रवाई 

निदेशालय के अधिकारियों के साथ साझा की

ईडी ने धन शोधन मामले में राबर्ट वाड्रा से की पूछताछ : इस सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, उद्योगपति ने कहा- केवल उन्हें परेशान करने के लिए की जा रही कार्रवाई 

अधिकारियों को हजारों की संख्या में दस्तावेज भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लटकाया जा रहा है, इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं मिली है और इसे बेवजह लंबा खिंचा जा रहा है।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने यहां उद्योगपति राबर्ट वाड्रा से हरियाणा में जमीन सौदे से संबंधित धन शोधन के मामले में पूछताछ की। निदेशालय के यहां स्थित कार्यालय में अधिकारियों ने वाड्रा से हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन खरीद के सौदे के संबंध में  काफी सवाल जवाब किये गये। सूत्रों के अनुसार निदेशालय को इस सौदे के बारे में कुछ नयी जानकारी मिली थी और वाड्रा से इसी पर पूछताछ की जानी थी। 

उद्योगपति वाड्रा ने बातचीत में इस कार्रवाई को बदले की राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि निदेशालय को इस सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है और यह केवल उन्हें परेशान करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और जो भी जानकारी थी, वह निदेशालय के अधिकारियों के साथ साझा की गयी है। 

उन्होंने अधिकारियों को हजारों की संख्या में दस्तावेज भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लटकाया जा रहा है, इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं मिली है और इसे बेवजह लंबा खिंचा जा रहा है। वाड्रा ने कहा कि वह जब भी लोगों के हित की बात करते हैं उन्हें डराने या लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठाये जाते हैं। उद्योगपति वाड्रा को इससे पहले इस मामले में 8 अप्रैल को समन भेजा गया था लेकिन उनके निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होने पर यह नोटिस दोबारा भेजा गया था। 

Tags: robert

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित