राहुल गांधी को पनौती वाले बयान पर चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

जालोर की सभा में दिया था बयान

राहुल गांधी को पनौती वाले बयान पर चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

राहुल गांधी ने जालोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा था कि अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते मगर पनौती ने हरवा दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है। हाल ही में राहुल ने पनौती वाला बयान दिया था। इसी बयान पर उन्हें नोटिस दिया गया है। उनसे 25 नवंबर तक जवाब मांगा गया है।

जालोर की सभा में दिया था बयान
राहुल गांधी ने जालोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा था कि अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते मगर पनौती ने हरवा दिया। दरअसल राहुल जब चुनाव प्रचार कर रहे थे तभी वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का नाम आते ही पनौती-पनौती चिल्लाना शुरु कर दिया। राहुल गांधी ने तुरंत मौके का फायदा उठाते हुए पीएम मोदी की चुटकी ले ली थी। राहुल ने ये भी कहा कि टीवी वाले ये नहीं कहेंगे लेकिन जनता जानती है।

शिवराज ने कहा था- ये बयान देशद्रोह की सीमा में आता है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा था। शिवराज ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री पर दिया बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा था कि देश की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा