फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर: एक हफ्ते में 1000 से अधिक लोगों की जान गई, पूरे यूरोप में हाहाकार

यूरोप में त्राहि-त्राहि

फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर: एक हफ्ते में 1000 से अधिक लोगों की जान गई, पूरे यूरोप में हाहाकार
फ्रांस सहित पूरे यूरोप में जानलेवा गर्मी के कारण आपातकाल जैसी स्थिति है। 24 जून से अब तक फ्रांस में रिकॉर्ड 1,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें 85% बुजुर्ग हैं। पेरिस में पर्यटकों और सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। स्पेन और जर्मनी में भी पारा 40°C पार पहुंच चुका है।

पेरिस। फ्रांस में इस हफ्ते भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं पर अधिक बेहद बढ़ गया है और 24 जून से अब तक देश में करीब 1,000 लोगों की मौतें हुई है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच जाने से इमरजेंसी कॉल में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। 'पब्लिक हेल्थ फ्रांस' ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि बुधवार (24 जून) से अब तक देश में सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गयी हैं। एजेंसी के अनुसार, इस आपदा का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में देखा गया जो 'रेड हीट अलर्ट' पर थे। इनमें इले-डी-फ्रांस, नुवेल-अकिटेन, ब्रिटनी, सेंटर-वैल डी लॉयर, नॉर्मंडी और पेस डी ला लॉयर शामिल हैं। इनमें से करीब 85 प्रतिशत मौतें 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की हुई हैं।

इस हफ्ते फ्रांस के 30 से अधिक विभागों में 'रेड हीट अलर्ट' लागू रहा। बुधवार को सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था, जब 24 घंटे का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पेरिस में आपातकालीन सेवाओं पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए प्रशासन ने साप्ताहिक अवकाश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगा दी थी। यही नहीं, शनिवार को होने वाले 'पेरिस प्राइड मार्च' को भी आगे के लिए टाल दिया गया है। गर्मी के चलते एफिल टॉवर और लौवरे म्यूजियम जैसी मशहूर जगहों को भी तय समय से पहले बंद किया जा रहा है।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे हफ्ते लोग पार्कों और नहरों के किनारे इकट्ठा होते रहे। लेकिन प्रशासन ने बिना निगरानी वाली जगहों पर तैरने के खतरों को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। गर्मी का यह प्रचंड रूप इस समय पूरे यूरोप में देखा जा रहा है। ब्रिटेन में भी शुक्रवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा, जहां सफोल्क के सेंटन डाउनहैम गांव में तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पेन और जर्मनी में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव