कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम

सूखे से निपटने की तैयारी को लेकर अहम फैसले लिए

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार बारिश, जल उपलब्धता और फसल की स्थिति पर नजर रख रही है। शिवकुमार ने ग्रामीण सरकारी स्कूलों के विकास में निजी संस्थानों की भागीदारी का समर्थन किया और भाजपा पर राजनीतिक विरोध का आरोप लगाया।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को राज्य में सूखे जैसे हालात के मद्देनजर सरकार के  संकट से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने की बात कही। शिवकुमार ने चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर में बेंगलुरु संभागीय-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए सरकार के बारिश, पानी की उपलब्धता और फसल की स्थिति पर नजर रखने की बात कही, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को नुकसान न हो और पीने के पानी की कोई कमी नहीं हो। उन्होंने कहा, अल्मट्टी कमांड क्षेत्र को छोड़कर राज्य के अधिकतर भागों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हम पहले से ही कदम उठा रहे हैं, ताकि किसानों और आम लोगों को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रदुर्ग जिले में भी सूखे जैसे हालात हैं और उन्होंने जन प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार ने बेलगावी में सूखे से निपटने की तैयारी को लेकर अहम फैसले लिए हैं।

शिवकुमार ने हिरियूर के आस-पास के खेतों का दौरा करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया कि अगर हालात बिगड़े, तो सरकार तुरंत कदम उठाएगी। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने में निजी शिक्षण संस्थानों को शामिल करने के सरकार के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह योजना सभी निजी स्कूलों पर लागू नहीं होती है। उन्होंने कहा, इसका मकसद ग्रामीण सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊपर उठाना है। अच्छी तरह से स्थापित निजी स्कूलों और बड़े उद्योगपतियों को प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार के साथ साझेदारी करनी चाहिए। गांवों में बेहतर स्कूल होने से छात्रों का शहरों की ओर पलायन कम होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को इस प्रस्ताव को लेकर चिंता है, वे सीधे उनसे बात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को हिरियूर में कांग्रेस के दिवंगत नेता डी. सुधाकर के लिए आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की। शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक हमला करते हुए विपक्ष के निराशा में विरोध करने की बात कही। उन्होंने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की चर्चा करते हुए आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में होने की बात कही। उन्होंने कहा, वे अब उसी नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं, जो उनके कार्यकाल में हुई थी। हमने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि कोई भी जांच की जा सकती है और जरूरत पडऩे पर कार्रवाई की जा सकती है।

 

Read More राहुल गांधी की सरकार को चुनौती, सच में ईमानदार है तो कराए छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें