JSW ग्रुप के चेयरमैन जिंदल पर महिला डॉक्टर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुंबई में दर्ज एफआईआर, मामला 16 फरवरी 2022 का 

JSW ग्रुप के चेयरमैन जिंदल पर महिला डॉक्टर ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

जिंदल ने आरोपों का निराधार बताया

मुम्बई। जेएसडब्ल्यू गु्रप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल ने रविवार को अपने खिलाफ  रेप के आरोपों को खारिज कर दिया है। जिंदल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इन झूठे और निराधार आरोपों को खारिज करते हैं। वह पूरी जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चूंकि जांच जारी है, हम इस स्तर पर आगे कमेंट करने से बचेंगे। हम आपसे परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। जिंदल पर मुंबई में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला पेशे से डॉक्टर है। मुंबई बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376ए 354 और 503 के तहत जिंदल पर एफआईआर दर्ज हुई है। मामला 24 जनवरी 2022 का है, जिसको लेकर महिला ने फरवरी 2022 में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। 5 दिसंबर 2023 को महिला ने कोर्ट में रिट पिटीशन दायर कीए जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर 2023 को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

क्या है पूरा मामला
शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि वो सज्जन जिंदल से पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को दुबई में मिली थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई। इस दौरान जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने आगे बताया कि 24 जनवरी को पेंटहाउस में स्थित जिंदल के आॅफिस पहुंची जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया। एफआईआर के मुताबिक, महिला ने पहली बार 16 फरवरी 2022 को इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने वहां मामला दर्ज नहीं किया था।

1982 में स्टील प्लांट से शुरू हुआ था जिंदल का कॅरिअर
सज्जन जिंदल ने 1982 में एक स्टील प्लांट के साथ अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। फिलहाल यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग