पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावरों की तलाश जारी

पाकिस्तान में भीषण गोलीबारी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावरों की तलाश जारी

लक्की मारवत जिले में अज्ञात आतंकियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ से कहा कि सुबह हुई इस घटना में कुछ अज्ञात आतंकियों ने लक्की मारवत जिले में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की और फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में प्रांत के कुछ हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लक्षित हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाना पड़ा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल