Fifa Women World Cup 2023: मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

Fifa Women World Cup 2023: मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में इंग्लैंड

इंग्लैंड ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर पहली बार फाइनल का टिकट कटा लिया।

सिडनी। इंग्लैंड ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर पहली बार फाइनल का टिकट कटा लिया। स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया पर इंग्लैंड का पहला गोल एला टून ने 36वें मिनट में किया। सैम कर ने 63वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिये बराबरी का गोल किया, लेकिन लौरेन हेम्प (71वां मिनट) और एलिसा रूसो (86वां मिनट) ने इंग्लैंड का दूसरा और तीसरा गोल जमाकर मेजबान टीम का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

इंग्लैंड अब रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना करेगा, जबकि तीसरे स्थान के लिये ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला स्वीडन से होगा। पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का सपना लेकर उतरीं दोनों टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की, हालांकि कुछ देर बाद ही इंग्लैंड ने अपने खिलाडिय़ों के मजबूत समन्वय से मैच पर दबदबा बना लिया। इंग्लैंड ने कई मौकों पर गोल करने का अंदेशा दिया, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के डिफेंस ने विपक्षी टीम को खाता खोलने का मौका नहीं दिया। रूसो ने टून की सहायता से 19वें मिनट में गोलपोस्ट पर एक निशाना भी लगाया लेकिन उनका कोण सही न होने के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर को परेशान नहीं कर सकीं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं