मध्य प्रदेश में कोयला मालगाड़ी में लगी आग : वैगन से निकलने लगा धुआं, दमकलकर्मियों ने जल्द ही किया काबू

किसी प्रकार की जनहानि नहीं

मध्य प्रदेश में कोयला मालगाड़ी में लगी आग : वैगन से निकलने लगा धुआं, दमकलकर्मियों ने जल्द ही किया काबू
किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने के बाद मालगाड़ी को सुरक्षित उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन के पास नागपुर से खंडवा जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा। इस हादसे के बाद गार्ड ने स्थिति देखते ही स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मालगाड़ी को तीसरे नंबर प्लेटफॉर्म पर रोका गया, जहां दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने के बाद मालगाड़ी को सुरक्षित उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार कोराडी (नागपुर) से खंडवा के लिए रवाना इस रैक में लोडिंग के दौरान कुछ जला हुआ कोयला भी वैगनों में चला गया था, जिससे धुआं उठने की आशंका बनी। इससे पहले सितंबर माह में भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश बनकर ने बताया कि कोयला लदी मालगाड़ियों में अंदरूनी आग या धुआं उठना सामान्य बात है, लेकिन सतर्कता के चलते तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।

 

Tags: train

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल