गैस सिलेंडर से घर में लगी आग से राख हुई चार बालिकाएं

मरने वालों में दो सगी बहनें

गैस सिलेंडर से घर में लगी आग से राख हुई चार बालिकाएं
एक मकान में भीषण आग में मृत दो सगी बहनों सहित चार बच्चियां जल गयी, जिनमें से दो के शव अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।

देहरादून। उत्तराखंड  के देहरादून जनपद में हिमाचल प्रदेश से सटे त्यूनी कस्बे में गुरुवार को  एक मकान में भीषण आग में मृत दो सगी बहनों सहित चार बच्चियां जल गयी, जिनमें से दो के शव अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। आशंका है कि ये दोनो शव आग में  पूरी तरह राख हो गए। राहत एवं बचाव दल 15 घंटे बाद शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

देहरादून की जिलाधिकारी  (डीएम) सोनिका और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दलीप सिंह कुंवर ने आज  घटनास्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि तहसील मुख्यालय त्यूनी के मुख्य  बाजार में गुरुवार 06 अप्रैल को शाम लगभग 04 बजे आवसीय भवन में रसोई गैस  लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की  मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में ग्राम पराला धारागढ़ी, तहसील  त्यूनी, देहरादून निवासी विकेश कुमार की दो जुड़वां बच्चियां अधिरा और सीजल ( 02 वर्ष 6 माह)  समृद्धि (09 वर्ष)  पुत्री जयलालनिवासी विकराड़, तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश, सोनम (09) पुत्री  त्रिलोक  निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून शामिल हैं।

दोनो  अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना  त्यूनी, फायर सर्विस, त्यूनी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश की टीमों के  अलावा, एसडीआरएफ टीम, मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा लगातार  राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और  निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया जा रहा है। खबर  लिखे जाने तक मात्र दो शव बरामद हुए हैं, जो बुरी तरह जल चुके थे। अभी  अन्य दो की तलाश जारी है। आशंका है कि यह शव पूरी तरह राख हो गए हैं।

Tags: burnt girls

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश