गूगल ने लॉन्च किया एआई का नया मॉडल ‘जैमिनी’

बार्ड चैटबॉट भी मिलाया गया, बार्ड यूजर्स को अपग्रेड के रूप में मिलेगा

गूगल ने लॉन्च किया एआई का नया मॉडल ‘जैमिनी’
गूगल ने को अपना नया एआई मॉडल जैमिनी पेश किया। इसमें बार्ड चैटबॉट भी मिलाया गया है, जो बार्ड यूजर्स को अपग्रेड के रूप में मिलेगा।

न्यूयॉर्क। गूगल ने को अपना नया एआई मॉडल जैमिनी पेश किया। इसमें बार्ड चैटबॉट भी मिलाया गया है, जो बार्ड यूजर्स को अपग्रेड के रूप में मिलेगा।  उल्लेखनीय है कि गूगल ने ओपेन आई के चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए इस साल की पहली तिमाही में बार्ड नामक मॉडल को लॉन्च किया था। लेकिन इस एआई टूल ने लोगों को पर्याप्त आकर्षित नहीं किया। चैट जीपीटी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता इससे कहीं अधिक थी। अब गूगल उसकी टक्कर में अपना नया प्रोडक्ट लेकर आया है। 

जीपीटी-4 और लामा 2 को टक्कर की तैयारी
गूगल जैमिनी नामक इस नए मॉडल की मदद से ओपेन आई के जीपीटी-4 और मेटा के लामा 2 को टक्कर दे सकेगा। जल्द ही दुनिया भर के बार्ड और पिक्सेल यूजर्स के लिए जैमिनी एआई अपडेट उपलब्ध होगा। 

बेहद एडवांस 
जैमिनी एआई बेहद एडवांस्ड है। यह रियल टाइम में मल्टीटास्किंग कर सकेगा। यह अलग-अलग तरह की जानकारियों जैसे टेक्स्ट, इमेज, कोड और वीडियो पर एक ही समय में काम कर सकेगा। यह रीजनिंग, कोडिंग और प्लानिंग को बेहतर तरीके से समझने की काबिलियत से लैस है। 

तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगा
जैमिनी एआई को यूजर्स और उनकी जरूरतों के आधार पर तीन वैरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। पहला होगा अल्ट्रा, जो हाई काम्पलेक्स टास्क कम्पलीट कर सकेगा। इसके अलावा प्रो और नानो वैरिएंट भी होंगे। शुरुआत में यह अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा, जिसे 170 से अधिक देशों में यूज किया जा सकेगा। बाद में इसे दूसरी भाषाओं में सपोर्ट उपलब्ध होगा। गूगल डीपमाइंड की वाइस प्रेसिडेंट आॅफ प्रोडक्ट एली कोलिन्स ने एक ब्रीफिंग में बताया कि यह पहला एआई मॉडल है, जो इंसानी एक्सपर्ट द्वारा सेट किए गए बेंच मार्क से काफी आगे है।  

Read More भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा 'कार्टून वॉर' : एक-दूसरे के दावों पर साधा निशाना, सरकार की भूमिका को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े और तर्क

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण बुधवार को लॉटरी से तय हो गया। कोटखावदा-रामपुरा डाबड़ी एससी...
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड
न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग
दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा