संसद में जनता के मुद्दों को उठाने से सरकार करती है परहेज, सरकार नहीं कराना चाहती चर्चा :  प्रियंका

सरकार जनता के सवालों से भागना चाहती है

संसद में जनता के मुद्दों को उठाने से सरकार करती है परहेज, सरकार नहीं कराना चाहती चर्चा :  प्रियंका

जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाई जाए। सरकार जनता के सवालों से भागना चाहती है, इसलिए संसद में किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं कराना चाहती।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार संसद में जनता के मुद्दों को उठाने से परहेज करती है, इसलिए भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होती। वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाई जाए। सरकार जनता के सवालों से भागना चाहती है, इसलिए संसद में किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं कराना चाहती।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि संसद में मोडानी महा सकैम, गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर में अशांति पर चर्चा हो। अडानी के भ्रष्टाचार की वजह से जनता को बड़े-बड़े बिल चुकाने पड़ रहे हैं। चर्चा और सवालों से भागने के लिए भाजपा सरकार ऐसे झूठ का सहारा ले रही है, जिसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खंडन हो रहा है। संसद में जनता के मुद्दों पर चर्चा से इतना डर क्यों। भाजपा क्यों नहीं चाहती कि जनता के मुद्दों पर सदन में चर्चा हो।

Tags: priyanka

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल