कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले: सैलरी, ग्रेच्युटी और ओवरटाइम पर सरकार का बड़ा एलान, जानें नए लेबर कानून में क्या-क्या हुए बदलाव?

40 करोड़ कामगारों को मिलेगा लाभ

कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले: सैलरी, ग्रेच्युटी और ओवरटाइम पर सरकार का बड़ा एलान, जानें नए लेबर कानून में क्या-क्या हुए बदलाव?

केंद्र सरकार ने 29 पुराने श्रम कानून समाप्त करते हुए चार नए लेबर कोड देशभर में लागू कर दिए हैं। सरकार ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, जिससे रोजगार व्यवस्था सरल होगी और 40 करोड़ से अधिक कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महिलाओं और श्रम सुधारों पर बड़ा कदम उठाते हुए करीब 29 श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है और करीब 4 नए लेबर कोड़ पूरे देश में लागू ​किए हैं। बता दें कि, ये सभी नए कानून कल शुक्रवार यानी 21 नवंबर 2025 से लागू हो गए हैं। इन नए कानूनों के बारे में बताते हुए मोदी सरकार ने कहा है कि, ये बदलाव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक सुधार होगा, जिससे देश की रोजगार व्यवस्था और इंडस्ट्रियल सिस्टम को नई परिभाषा मिलेगी। इसके आगे केंद्र सरकार ने कहा है कि, ये कोड श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. उम्मीद है कि इससे 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के साथ-साथ नौकरियों के नए अवसर बनेंगे और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी.

लागू किए गये ये नए लेबर कोड़ इस प्रकार हैं।

  1. मजदूरी पर कोड (2019)
  2. इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड (2020)
  3. सोशल सिक्योरिटी पर कोड (2020)
  4. ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OSHWC) कोड (2020)

केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा कि, नया फ्रेमवर्क दशकों पुराने लेबर नियमों को आसान बनाएगा, जिससे वर्कर वेलफेयर को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही सेफ्टी स्टैंडर्ड भी मजबूत बनेगा। बता दें कि, इन कानूनों से भारत का लेबर इकोसिस्टम, दुनिया की सबसे अच्छी प्रैक्टिस करने वाला बनेगा। इसके आगे केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए कहा है कि, इन नए लेबर कोड का मकसद सभी कमचार्रियों के भविष्य के लिए एक सुरक्षित वर्कफोर्स तैयार करना है और उनके लिए मजबूत इंडस्ट्री बनाना है। इसके आगे सरकार ने इस बात पर भी जोर दिया कि, यह बदलाव रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग