बंगाल में बंदूकधारियों ने की फायरिंग : तृणमूल कांग्रेस के 2 कार्यकर्ता घायल, बाइक सवार ने किए कई राउंड फायर
युवक शान्तुदास को भी गोली लगी
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट पहने बाइक सवार 3 बंदूकधारियों ने बेलघरिया के उत्तर बसुदेवपुर में नजदीक से कई राउंड गोलियां चलाईं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया में गोलीबारी में तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन नेता विकास सिंह समेत 2 कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट पहने बाइक सवार 3 बंदूकधारियों ने बेलघरिया के उत्तर बसुदेवपुर में नजदीक से कई राउंड गोलियां चलाईं।
फायरिंग में टेक्समैको के ट्रेड यूनियन नेता सिंह के पेट में गोली लगी और सुबह कोलकाता के आरजी कर चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया। एक अन्य युवक शान्तुदास को भी गोली लगी और उसे उत्तर 24 परगना के सागर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: fired
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List