भारत के लोगों के दिलों से कैसे मिटाएंगे इंदिरा गांधी का नाम? कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने पर बोले सतीशन
योजनाओं से इंदिरा का नाम हटाया
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने इंदिरा गांधी के नाम पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने के केंद्र के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना बताते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को आज भी इंदिरा के नाम से बेचैनी होती है। सरकारी रिकॉर्ड से नाम हट सकता है, लेकिन लोगों के दिलों से उनका योगदान नहीं मिटेगा।
तिरुवनंतपुरम। केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की है। उन्होंने इसे राजनीतिक मंशा से उठाया गया कदम बताया है। सतीशन ने एक बयान में कहा कि यह फैसला दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोगों को आज भी इंदिरा गांधी के नाम से बेचैनी होती है। उन्होंने कहा, आप सरकारी रिकॉर्ड से इंदिरा गांधी का नाम हटाने में भले ही सफल हो जाएं, लेकिन कोई भी सरकार भारत के लोगों के दिलों दिमाग से उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं मिटा सकती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से उनका नाम हटाने की कोशिशों से न तो उनकी विरासत कम होगी और न ही लोगों के दिलों में उनके लिए जो जगह है, उस पर कोई प्रभाव पड़ेगा।
Tags: indira
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Oct 2026 14:44:36
एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। भोपाल से...

Comment List