अमेरिका की शर्तें मानें ईरान : मांगों को खारिज करने पर हो सकता है हमला, रिपोर्ट में दावा

सर्वोत्तम विकल्प पर सहयोगियों से राय ले रहे हैं

अमेरिका की शर्तें मानें ईरान : मांगों को खारिज करने पर हो सकता है हमला, रिपोर्ट में दावा

एक सूत्र ने यह भी बताया कि ट्रंप निजी तौर पर सैन्य कार्रवाई के पक्ष और विपक्ष दोनों में तर्क दे चुके हैं तथा सर्वोत्तम विकल्प पर सहयोगियों से राय ले रहे हैं।

वॉशिंगटन। ईरान परमाणु बातचीत में अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांगों को लगातार खारिज करता रहा, तो अमेरिका उसके खिलाफ जल्द ही  सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। व्हाइट हाउस को अवगत कराया गया है कि पश्चिमी एशिया में हाल के दिनों में वायु और नौसैनिक संसाधनों की बड़ी तैनाती के बाद अमेरिकी सेना सप्ताहांत तक संभावित हमले के लिए तैयार हो सकती है। एक सूत्र ने यह भी बताया कि ट्रंप निजी तौर पर सैन्य कार्रवाई के पक्ष और विपक्ष दोनों में तर्क दे चुके हैं तथा सर्वोत्तम विकल्प पर सहयोगियों से राय ले रहे हैं।

पश्चिमी एशिया में अमेरिका की व्यापक सैन्य तैनाती इस ओर संकेत करती है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बमबारी अभियान शुरू करने की तैयारी कर सकता है। क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या और संसाधन ऐसे बड़े पैमाने के अभियान के लिए पर्याप्त बताये जा रहे हैं, जो कई सप्ताह तक चल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में ही अमेरिका ने 50 अतिरिक्त एफ-35, एफ-22 और एफ-16 लड़ाकू विमान क्षेत्र में तैनात किये हैं। पूर्व पेंटागन अधिकारी और अटलांटिक परिषद के सदस्य एलेक्स प्लिट्सस ने इस सैन्य जमावड़े को हाल के दशकों में अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि भूमि-आधारित आक्रमण, विमान, कमान एवं नियंत्रण संसाधन और समुद्र-आधारित प्लेटफॉर्म का ऐसा संयोजन लंबे समय से नहीं देखा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि हाल के दिनों में 150 से अधिक सैन्य परिवहन उड़ानों के जरिये हथियार और गोला-बारूद क्षेत्र में पहुंचाया गया है। वहीं, एक्सियोस ने राष्ट्रपति ट्रंप के एक अज्ञात सलाहकार के हवाले से बताया कि आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की संभावना 90 प्रतिशत तक है। यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड के क्षेत्र में पहुंचने के बाद यह मध्य पूर्व में तैनात दूसरा अमेरिकी विमानवाहक पोत होगा, जिससे अमेरिकी नौसैनिक वायु शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मौजूदा तैनाती के साथ ट्रंप बिना जमीनी सेना उतारे बड़े पैमाने पर वायु और नौसैनिक अभियान का आदेश दे सकते हैं। शक्ति प्रदर्शन के बावजूद व्हाइट हाउस का कहना है कि राष्ट्रपति की प्राथमिकता अब भी कूटनीति है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, Þकूटनीति हमेशा उनकी पहली पसंद है और ईरान के लिए समझौता करना बुद्धिमानी होगी।

उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस सप्ताह कहा कि ईरान ट्रंप की बातचीत संबंधी कई ऐसी बातों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, जिनसे समझौता नहीं किया जा सकता। अमेरिका के लिए ईरान का परमाणु कार्यक्रम, विशेषकर उच्च संवर्धित यूरेनियम का भंडार, मुख्य ङ्क्षचता बना हुआ है। इजरायल ईरान के बढ़ते बैलिस्टिक मिसाइल जखीरे पर अधिक ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

Read More खुशखबरी : जयपुर में होंगे IPL के चार मैच, बीसीसीआई ने जारी किया दूसरे चरण का कार्यक्रम

 

Read More नेपाल में नए युग की शुरुआत : जानें कौन है बालेंद्र शाह, जिन्हें किया गया नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त?  

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बावजूद भारतीय रुपया शुक्रवार को 92.60 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक...
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद
केरलम चुनाव में कम अंतर वाली सीटों पर बिगड़ सकता है गेम
टेक्नोलॉजी के जरिए सड़कें होंगी अधिक सुरक्षित : आमजन को मिलेगा सहज सफर, बैरवा ने तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को सख्त करने के दिए निर्देश
आज का भविष्यफल