बांग्लादेश में हिंदू विधवा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, पहले रेप फिर पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

बांग्लादेश में हिंदू विधवा पर बर्बर हमला

बांग्लादेश में हिंदू विधवा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, पहले रेप फिर पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचारों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में झेनैदाह जिले के कालिगंज उपजेला के नादिपारा क्षेत्र में एक 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है।

बांग्लादेश। बांग्लादेश में हिंदूओं के खिलाफ हिंसा के मामले रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी बीच झेनेदाह जिले में एक 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और अमानवीय क्रूरता की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आरोपियों ने न केवल महिला के साथ दरिंदगी की, बल्कि उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में करीब 5 युवकों के साथ भी हैवानियत भरा कृत्य सामने आ चुका है, जिसको लेकर भारत सरकार के साथ साथ सभी देशों ने बांग्लादेश सरकार की निंदा की थी। 

पुलिस जांच के अनुसार, पीड़िता ने ढाई साल पहले मुख्य आरोपी शाहीन से जमीन और मकान खरीदा था, जिसे लेकर वह लगातार महिला को परेशान कर रहा था। शनिवार शाम शाहीन और उसके साथी हसन ने घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। गंभीर स्थिति में महिला को झेनेदाह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों की एक और कड़ी है। साल 2024 के तख्तापलट के बाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों में तेजी आई है। मानवाधिकार संगठनों और हिंदू समुदायों ने अंतरिम सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य